Newswave Desk: इस वक्त सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना सुर्खियों में हैं. बता दें, नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ के प्रीमियर एपिसोड वाले खुलासे के बाद अब आकांक्षा के पिता ने गौरव खन्ना पर बड़ा आरोप लगाया है.
दरअसल, एक ‘देसी पटाखा’ नाम के सोशल मीडिया पेज ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आकांक्षा और गौरव के तलाक के बारे में बात हो रही है. इस वीडियो पर एक व्यक्ति ने कमेंट किया और दावा किया कि वह आकांक्षा चमोला के पिता हैं: उनका नाम राजेंद्र चमोला है.

वीडियो पर कमेंट करते हुए उन्होंने लिखा
वीडियो पर कमेंट करते हुए उन्होंने लिखा, “जैसा कि आप जानते हैं, मैं आकांक्षा का पिता हूं. उसने जो कहा, वह बिल्कुल सच है. वह पिछले एक साल से अंधेरी में मेरे घर पर रह रही है. वे तब तक ही प्रोफेशनली एक-दूसरे का साथ देंगे, जब तक वे आधिकारिक तौर पर अलग नहीं हो जाते. मैं गौरव के बारे में एक बात कहूंगा- वह एक बहुत अच्छा एक्टर है. वह उसे नैतिक और आर्थिक सहारा देने में नाकाम रहा. उसने बच्चे के बारे में बात न करने का समझौता तोड़ा, लेकिन ऐसा जानबूझकर सहानुभूति पाने के लिए किया. उसका प्लान मीडिया में आकांक्षा को विलेन के तौर पर दिखाने का था. “धन्यवाद”
जानिए आकांक्षा चमोला क्या कहा था
शो में आकांक्षा चमोला ने अपनी पर्सनल जिंदगी के बारे में दो बड़े खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया कि गौरव खन्ना के साथ उनका रिश्ता खत्म होने की कगार पर है और दोनों तलाक ले रहे हैं. साथ ही यह भी बताया कि वह बायसेक्शुअल हैं और गौरव को पहले से ही इस बात की जानकारी थी. गौरतलब है कि गौरव खन्ना हाल ही में आकांक्षा को सपोर्ट करने के लिए ‘लॉक अप 2’ में आए थे.
‘लॉक अप 2’ में आने के बाद, गौरव खन्ना ने आकांक्षा से पूछा कि उन्होंने इतनी जल्दी सब कुछ क्यों बता दिया, और कहा कि इस स्टेज पर ऐसा नहीं किया जाना चाहिए था. उन्होंने साफ किया कि अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ है और वे अभी भी पति-पत्नी हैं.
ALSO READ: बस ड्राइवर पर फायरिंग और रंगदारी मामला : नीतीश समेत तीन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज


