Click Here
Click Here
Click Here

बाबा टांगीनाथ धाम के विकास को लेकर गंभीर दिखीं मंत्री दीपिका सिंह पांडे, समिति के साथ किया निरीक्षण

Gumla: डुमरी प्रखंड स्थित प्रसिद्ध बाबा टांगीनाथ धाम में शनिवार को झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडे अपने पूरे परिवार...

Minister Deepika Singh Pandey
Minister Deepika Singh Pandey appeared serious about the development of Baba Tanginath Dham

Gumla: डुमरी प्रखंड स्थित प्रसिद्ध बाबा टांगीनाथ धाम में शनिवार को झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडे अपने पूरे परिवार के साथ दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचीं. उन्होंने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.

पूजा-अर्चना के बाद मंत्री ने टांगीनाथ धाम विकास समिति के सदस्यों के साथ पूरे धाम परिसर का भ्रमण कर विकास कार्यों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने समिति के सदस्यों से चर्चा करते हुए टांगीनाथ धाम को धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के संबंध में विस्तार से जानकारी ली.

साफ-सफाई कराने का दिया निर्देश 

उन्होंने कहा कि धाम के विकास के लिए आवश्यक कार्यों की सूची तैयार कर उन्हें उपलब्ध कराई जाए, ताकि आगे की योजना बनाई जा सके. निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बाबा टांगीनाथ धाम के प्रसिद्ध त्रिशूल के बारे में विकास समिति के सदस्यों से इसकी धार्मिक मान्यता एवं ऐतिहासिक महत्व की जानकारी प्राप्त की. समिति के सदस्यों ने उन्हें त्रिशूल से जुड़ी जनश्रुतियों और श्रद्धालुओं की आस्था के बारे में विस्तार से बताया.

धाम भ्रमण के क्रम में मंत्री की नजर त्रिशूल के समीप स्थित हवन कुंड पर पड़ी, जहां कचरा जमा होने की स्थिति देख उन्होंने तत्काल उसकी साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया. साथ ही हवन कुंड की सुरक्षा एवं पवित्रता बनाए रखने के लिए उसके चारों ओर जाली लगाने की भी बात कही.

Minister Deepika Singh Pandey
Minister Deepika Singh Pandey

मंत्री समिति के सदस्यों की भी बातचीत 

मंत्री दीपिका सिंह पांडे ने टांगीनाथ धाम विकास समिति के सदस्यों को बैठक के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि धाम के विकास के लिए जिन-जिन सुविधाओं की आवश्यकता है, उनका विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत किया जाए. सरकार टांगीनाथ धाम के समग्र विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेगी.

इस अवसर पर डुमरी प्रखंड विकास पदाधिकारी, टांगीनाथ धाम विकास समिति के सदस्य, थाना के अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे. मंत्री के इस दौरे से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में टांगीनाथ धाम के विकास को लेकर नई उम्मीद जगी है. लोगों का मानना है कि सरकार की पहल से आने वाले समय में धाम का और अधिक विकास होगा तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी.

ALSO READ: तलाक वाले खुलासे पर आकांक्षा के पिता ने तोड़ी चुप्पी, गौरव खन्ना पर लगाया आरोप

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *