Click Here
Click Here
Click Here

DGCA ने इंडिगो को दी चेतावनी, सुरक्षा में न करें लापरवाही, मांगी रिपोर्ट

Ranchi : एयरलाइन कंपनी इंडिगो एक बार फिर सवालों के घेरे में है. इस बार भी एयरलाइंस कंपनी सुरक्षा और नियमों के...

इंडिगो

Ranchi : एयरलाइन कंपनी इंडिगो एक बार फिर सवालों के घेरे में है. इस बार भी एयरलाइंस कंपनी सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर कटघरे में है. हाल ही में एविएशन रेगुलेटर डीसीजीए DGCA ने एयरलाइन को खतरनाक सामानों की हैंडलिंग से जुड़े नियमों में लापरवाही को लेकर चेतावनी दी है. डीसीजीए DGCA की जांच में कुछ ऐसे मामले सामने आए है, जिससे जानकारी होती है कि तय सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया था. इसके बाद से ही यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है. हालांकि, अभी इस मामले में जुर्माना नहीं लगाया गया है. नियमों में सुधार के लिए चेतावनी दी है और एयरलाइन से कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है.

क्या है मामला

इंडिगो के इंजीनियरिंग स्टोरेज और खतरनाक सामानों की हैंडलिंग प्रोसेस में कुछ कमियां पाई गई है. इस संबध में डीसीजीए DGCA की ओर से जांच की गयी थी. जांच में सामने आया कि कुछ मामलों में खतरनाक सामान को संभालने के लिए नियम और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का पूरी तरह पालन नहीं हुआ. हालांकि एयरलाइन ने भी एक घटना का जिक्र किया है. जिसमें फ्लाइट में भेजे गये खतरनाक सामान से जुड़ी घटना का जिक्र किया. जिसमें फ्लाइट में भेजे गए खतरनाक सामान से जुड़ी समस्या सामने आई थी. इसके बाद डीसीजीए ने सुरक्षा नियमों को लेकर सख्ती दिखाई और इंडिगो को सुधार करने का निर्देश दिया. बता दें इसके पहले भी इंडिगो से संबधित ऐसे घटनाएं हो चुकी है.

 

ALSO READ : झारखंड में मानसून एक्टिव पर औसत से 36% कम हुई बारिश, रोपाई का काम हुआ धीमा

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *