गिरिडीह में 50 लाख की नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड नामों से जहर बेचने की साजिश बेनकाब

Giridih: झारखंड के गिरिडीह में नकली विदेशी शराब के काले कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है. बेंगाबाद थाना क्षेत्र में संचालित अवैध...

350 पेटी फर्जी विदेशी शराब जब्त, 50 लाख की फैक्ट्री पर छापा
350 पेटी फर्जी विदेशी शराब जब्त, 50 लाख की फैक्ट्री पर छापा

Giridih: झारखंड के गिरिडीह में नकली विदेशी शराब के काले कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है. बेंगाबाद थाना क्षेत्र में संचालित अवैध फैक्ट्री पर उत्पाद विभाग और बेंगाबाद पुलिस की संयुक्त छापेमारी में करीब 50 लाख रुपये मूल्य की नकली विदेशी शराब और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली भारी मात्रा में सामग्री जब्त की गई. इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है.

ब्रांडेड शराब के नाम पर नकली शराब तैयार

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई में अधिकारियों ने ऐसी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, जहां रॉयल स्टैग, रॉयल चैलेंज और आइकोनिक जैसे नामी ब्रांडों के नाम पर नकली विदेशी शराब तैयार की जा रही थी. ब्रांडेड शराब के नाम पर बाजार में नकली और संभावित रूप से खतरनाक शराब खपाने की तैयारी थी.

भारी मात्रा में शराब और उपकरण बरामद

छापेमारी के दौरान 350 पेटी तैयार नकली विदेशी शराब, 4,000 लीटर पानी की टंकी, 55 रोल नकली रैपर, 25 हजार ढक्कन, 20 रोल होलोग्राम, 1,000 कार्टन, 60 खाली बोतल, एक एसीई मशीन और 20 फीट पाइप समेत भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए गए. बरामद सामग्री से स्पष्ट है कि यह बड़े पैमाने पर संगठित नकली शराब का कारोबार था.

सरकार को राजस्व का नुकसान, लोगों की जान से खिलवाड़

उत्पाद विभाग के अनुसार इस फर्जी शराब फैक्ट्री के जरिए सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचाया जा रहा था. साथ ही आम लोगों की जान से भी खिलवाड़ किया जा रहा था. शुरुआती जांच में सामने आया है कि नकली शराब को ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर बाजार में खपाने की पूरी तैयारी थी.

Also Read: NewsWave Special : सरकारी भवनों में लगेंगे फाइव स्टार उपकरण, स्कूलों में बनेंगे DSM क्लब और कूल रूफ तकनीक से बदलेगी राज्य की तस्वीर

FIR दर्ज, पूरे नेटवर्क की जांच शुरू

इस मामले में झारखंड उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए), 52(डी) और 55 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं और इस कारोबार से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

उत्पाद विभाग का अभियान होगा और तेज

इस कार्रवाई का नेतृत्व उत्पाद अधीक्षक शिव कुमार साहू ने किया. छापेमारी दल में अवर निरीक्षक जानानाथ पाल, रवि रंजन, सहायक अवर निरीक्षक लक्ष्मण महतो, सत्यराज बल सहित उत्पाद विभाग की टीम शामिल रही. वहीं बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार और उनकी पुलिस टीम ने भी अभियान में अहम भूमिका निभाई. उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा तथा पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *