Click Here
Click Here
Click Here

पलामू में सड़क हादसे के बाद उग्र प्रदर्शन, मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग किया जाम

पलामू: जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर स्थित कुर्मीपुर मोड़ यात्री शेड के समीप आज ग्रामीणों ने सड़क...

पलामू: जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर स्थित कुर्मीपुर मोड़ यात्री शेड के समीप आज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन किया. इस विरोध प्रदर्शन का मुख्य कारण गुरुवार देर शाम दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई भीषण टक्कर है, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

घायलों में से एक निरंजन ठाकुर की इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया.

घटना की जानकारी मिलते ही हुसैनाबाद थाना के एसआई सौरभ चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जाम स्थल पर मौजूद लोगों को समझाने-बुझाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं.

मृतक अपने पीछे पत्नी और चार छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जिससे परिवार के सामने जीवन-यापन का गहरा संकट खड़ा हो गया है. इसी को देखते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है, ताकि पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल मिल सके.

समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े हुए थे और सड़क जाम के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *