Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग : शादी के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा, नवविवाहिता ने युवक पर यौन शोषण, अश्लील संदेश और धमकी का लगाया आरोप

Hazaribagh : बरही थाना क्षेत्र के एजरबा गांव की एक नवविवाहिता ने गांव के ही एक युवक पर शादी से पहले जबरन...

allegation of intimidation

Hazaribagh : बरही थाना क्षेत्र के एजरबा गांव की एक नवविवाहिता ने गांव के ही एक युवक पर शादी से पहले जबरन यौन शोषण करने, शादी के बाद भी लगातार परेशान करने तथा जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता ने बरही थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

शादी से पहले घर में घुसकर जबरदस्ती करने का आरोप

पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया है कि आरोपित उसके घर के समीप का रहने वाला है. उसका आरोप है कि शादी से पहले युवक कई बार घर में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती करता था. सामाजिक बदनामी के डर से वह लंबे समय तक चुप रही. पीड़िता ने बताया कि इसी वर्ष उसकी शादी हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद आरोपित उसका पीछा नहीं छोड़ रहा है. आरोप है कि वह उसके पति के मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजकर दांपत्य जीवन में तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहा है.

पहले भी की थी शिकायत, कार्रवाई नहीं होने का आरोप

पीड़िता का कहना है कि इस मामले की शिकायत पूर्व में भी बरही थाना में की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण आरोपित का मनोबल बढ़ गया. अब उसने दोबारा शिकायत दर्ज कर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है. नवविवाहिता ने पुलिस प्रशासन से आरोपित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा उसे और उसके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है. वहीं पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : हजारीबाग: इचाक की ऐतिहासिक धरोहरें उपेक्षा की शिकार, पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग तेज

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *