पाकुड़: दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन की छिनतई, जांच में जुटी पुलिस 

Pakur: पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के श्याम नगर में रविवार को दिनदहाड़े बाजार से लौट रही महिला प्रेरणा राज से सोने की...

Pakur
महिला से पूछताछ करती पुलिस

Pakur: पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के श्याम नगर में रविवार को दिनदहाड़े बाजार से लौट रही महिला प्रेरणा राज से सोने की चैन की छीनतई का मामला सामने आया है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर थाना को दी .सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच में जूट गई.

महिला ने बताया की बाजार से घर लौटने के दौरान जैसे ही वह घर के पास गली में पहुंची, तभी हेलमेट पहने दो बाइक सवार युवक पहुंचे और उससे चेन छीनकर फरार हो गए. वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और लोगों से पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें: फिर विवादों में JPSC: परीक्षा में कोरी कॉपियां बनीं मेरिट लिस्ट का आधार, उठे गंभीर सवाल

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *