चाईबासा: भाजपा ने BLA-2 कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण, बूथ सशक्तिकरण और SIR अभियान पर बनी रणनीति

Chaibasa: भारतीय जनता पार्टी के मझगांव मंडल के चतरी साई में रविवार को मंडल अध्यक्ष पीतांबर राउत की अध्यक्षता में सभी बूथों...

Chaibasa
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

Chaibasa: भारतीय जनता पार्टी के मझगांव मंडल के चतरी साई में रविवार को मंडल अध्यक्ष पीतांबर राउत की अध्यक्षता में सभी बूथों के बीएलए-2 (BLA-2) भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण सह मंडल कार्यसमिति पदाधिकारियों के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन, मतदाता सूची के पुनरीक्षण तथा आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

प्रत्येक कार्यकर्ता को रखनी चाहिए अपने बूथ की पूरी जानकारी

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, कि किसी भी राजनीतिक संगठन की वास्तविक ताकत उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता होते हैं. उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ की पूरी जानकारी रखनी चाहिए और मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए. उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है और भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे लोगों को जागरूक करें तथा पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने और त्रुटियों को दूर कराने में सहयोग करें.

मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की पहचान- बड़कुंवर गागराई

बड़कुंवर गागराई ने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की पहचान है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, अनुशासन और सक्रियता के साथ संगठन के कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखें और संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाएं.

बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, मतदाता सूची को शुद्ध एवं सुदृढ़ करने तथा आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर भी रणनीति बनाई गई. प्रशिक्षण के दौरान बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की जानकारी दी गई और उनके दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई.

ये रहे उपस्थित 

कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मजहर हुसैन, अनिल बिरुली, मंडल अध्यक्ष पीतांबर राउत, महामंत्री पवन कुमार कालिंदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद गोप, नरेश दोड़ाई, सुजीत बेहरा, जगदीश नायक, संजीव माटीया, बेबी सिंपल पिंगुवा, बुधराम हेंब्रम, राज कुमार तिरीया, रामदेव पिंगुवा, मणिकर कुम्हार, कांग्रेस मांझी, जुमल सोय, मार्शल पिंगुवा, गुलशन पिंगुवा, राजीव सिंकु, मोहम्मद मुमताज, संजय बिरुली सहित मंडल कार्यसमिति के पदाधिकारी, बीएलए-2 कार्यकर्ता एवं अन्य वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: चतरा: बाइक की डिक्की से लाखों के जेवरात उड़ाकर फरार हुए उचक्के, CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *