चाईबासा: उपायुक्त ने जिला गव्य विकास कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, स्वच्छता और अभिलेखों के रख-रखाव पर दिया जोर

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने रविवार को जिला गव्य विकास कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, आधारभूत...

जिला गव्य विकास कार्यालय का निरीक्षण करते उपायुक्त
जिला गव्य विकास कार्यालय का निरीक्षण करते उपायुक्त

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने रविवार को जिला गव्य विकास कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, आधारभूत सुविधाओं तथा कार्यप्रणाली का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने कार्यालय के सुचारू संचालन, अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण और स्वच्छ कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

स्वच्छता और अभिलेखों के रख-रखाव पर दिया जोर

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यालय भवन की स्थिति, विभिन्न कक्षों की साफ-सफाई, पदाधिकारियों एवं कर्मियों के बैठने की व्यवस्था तथा कार्यालयी अभिलेखों के रख-रखाव का गहन अवलोकन किया. उन्होंने सभी अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने तथा कार्यालय परिसर में स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए.

ALSO READ: चतरा: बाइक की डिक्की से लाखों के जेवरात उड़ाकर फरार हुए उचक्के, CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

कार्यालय परिसर को हरित बनाने के निर्देश

उपायुक्त ने कार्यालय परिसर का भी निरीक्षण किया और परिसर को स्वच्छ, व्यवस्थित एवं हरित बनाने पर विशेष बल दिया. उन्होंने नियमित साफ-सफाई, पौधरोपण तथा हरियाली विकसित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *