कोडरमा : प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंचना और उसका नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : प्रकाश रजक

Koderma : कोडरमा सदर प्रखंड अंतर्गत आदर्श मध्य विद्यालय, लरियाडीह में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत BLO...

Koderma : कोडरमा सदर प्रखंड अंतर्गत आदर्श मध्य विद्यालय, लरियाडीह में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत BLO और BLA की संयुक्त बैठक आयोजित की गई. बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक शामिल हुए तथा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय भूमिका निभा रहे BLO के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं.

हर पात्र मतदाता का ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित करने का आह्वान

बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सुनिश्चित करना केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होना प्रत्येक नागरिक के लोकतांत्रिक अधिकारों के संरक्षण का महत्वपूर्ण आधार है. इसलिए BLO घर-घर जाकर अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं का सत्यापन और ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मतदान के अधिकार से वंचित न रहे.

कोडरमा में SIR अभियान को सफल बनाने में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता

रजक ने कोडरमा जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी पात्र नागरिक का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, तो वे अपने संबंधित BLO से संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें और मतदाता सूची में अपना नाम अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं. उन्होंने कहा कि एक जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला है और प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाती है. बैठक में BLO जय देवी एवं सरोज देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं. इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए भी बैठक में शामिल हुए. कांग्रेस पार्टी की ओर से अजीत कुमार, सच्चिदानंद मोदी, संजय चक्रम और काशी पंडित सहित अन्य कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर सक्रिय रहकर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में सहयोग कर रहे हैं.

Also Read : सरायकेला : ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के लिए LED जागरूकता रथ रवाना, DC -DDC ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारम्भ, चला हस्ताक्षर अभियान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *