सरायकेला : ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के लिए LED जागरूकता रथ रवाना, DC -DDC ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, चला हस्ताक्षर अभियान

Saraikela: सरायकेला खरसावां जिले में बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और शिक्षा के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को...

'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के लिए LED जागरूकता रथ रवाना, DC -DDCने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारम्भ

Saraikela: सरायकेला खरसावां जिले में बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और शिक्षा के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को समाहरणालय परिसर से ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत एलईडी जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह और उप विकास आयुक्त श्रीमती रीना हांसदा ने संयुक्त रूप से रथ को रवाना किया. साथ ही इस अवसर पर हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मियों और आमजन को लिंग भेद, कन्या भ्रूण हत्या और बालिकाओं के प्रति भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने की शपथ दिलाई. उन्होंने कहा कि बेटियों के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए हम सभी को सक्रिय भूमिका निभानी होगी. इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर बेटियों के समान अधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई.

बेटियों की प्रगति से ही समाज की प्रगति- DC

अपने संबोधन में उपायुक्त ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति उसकी बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और शिक्षा पर निर्भर करती है. बेटियों को समान अवसर देना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का नैतिक और सामाजिक दायित्व है. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और आत्मनिर्भर बनने के अवसर दें. साथ ही उन्होंने नागरिकों से कहा कि यदि कहीं भी भ्रूण लिंग जांच या पीसीपीएनडीटी अधिनियम के उल्लंघन की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें, ताकि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो सके. डीसी ने कहा कि एलईडी रथ का उद्देश्य सिर्फ सरकारी योजनाओं का प्रचार नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना है.

समानतामूलक दृष्टिकोण जरूरी – DDC

उप विकास आयुक्त श्रीमती रीना हांसदा ने कहा कि बालिकाओं के प्रति सम्मानजनक और समानतामूलक दृष्टिकोण विकसित करना आज समय की मांग है. उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास और जनसहभागिता से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है.

9 प्रखंडों में चलेगा रथ

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सत्या ठाकुर ने बताया कि एलईडी जागरूकता रथ जिले के सभी 9 प्रखंडों में भ्रमण करेगा. प्रत्येक प्रखंड में यह एक-एक दिन रुकेगा. रथ में लगी एलईडी स्क्रीन पर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, ‘कन्या भ्रूण हत्या निषेध’, ‘बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और पोषण’ तथा ‘महिला सशक्तिकरण’ से जुड़े जागरूकता संदेश, लघु फिल्में और सरकारी योजनाओं की जानकारी दिखाई जाएगी. उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे रथ के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें और हस्ताक्षर अभियान से जुड़कर अभियान को सफल बनाएं.

मौजूद रहे अधिकारी

कार्यक्रम में जिला कल्याण पदाधिकारी श्री गोपी उराँव, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सत्या ठाकुर, सीडीपीओ श्रीमती सुरुचि प्रसाद, महिला पर्यवेक्षिका सविता सिन्हा, नेहा कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *