पुलिसकर्मियों के भत्तों और MACP विसंगतियों को दूर करने के लिए झारखंड पुलिस मेन्स एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

Ranchi: झारखंड पुलिस मेन्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राजस्व परिषद के सदस्य-सह-अध्यक्ष भत्ता संशोधन समीक्षा उच्च स्तरीय समिति से मुलाकात...

झारखंड पुलिस मेन्स एसोसिएशन

Ranchi: झारखंड पुलिस मेन्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राजस्व परिषद के सदस्य-सह-अध्यक्ष भत्ता संशोधन समीक्षा उच्च स्तरीय समिति से मुलाकात की. मुलाकात कर कई मांगों से अवगत कराया है. एसोसिएशन ने पुलिसकर्मियों की विभिन्न मांगों और समस्याओं के निराकरण के लिए एक ज्ञापन सौंपा है. इस बैठक में मुख्य रूप से झारखंड पुलिस सेवा के पदाधिकारियों, कनिष्ठ पदाधिकारियों, पुलिसकर्मियों और चतुर्थवर्गीय कर्मियों को मिलने वाले विभिन्न भत्तों को रिवाइज करने की मांग की गई. इसके साथ ही, सेवा शर्तों में एकरूपता लाने और एमएसीपी (MACP) से जुड़े मामलों के जल्द निपटारे पर चर्चा हुई.

विस्तृत ज्ञापन सौंपा

प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड राज्य के आरक्षी और हवलदार संवर्ग के कर्मियों को द्वितीय MACP के तहत ग्रेड पे-4200 स्वीकृत करने के संबंध में भी विस्तृत ज्ञापन सौंपा. एसोसिएशन ने समिति से मांग की है कि पुलिसकर्मियों के व्यापक हित को देखते हुए इन मांगों पर जल्द से जल्द सकारात्मक कार्रवाई की जाए. पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य लाभ को ध्यान में रखते हुए एसोसिएशन ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है. नेपाल सीमा से सटे दार्जिलिंग और सिलीगुड़ी क्षेत्र के अस्पतालों को राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सूचीबद्ध करने के लिए रांची के झारखंड स्टेट आरोग्य सोसायटी के कार्यकारी निदेशक को पत्र लिखकर पत्राचार किया गया है. इससे सीमावर्ती या बाहरी क्षेत्रों में तैनात कर्मियों को बेहतर इलाज मिल सकेगा.

AlsoRead: रांची: 335 वर्षों की विरासत,16 जुलाई से शुरू होगा जगन्नाथपुर रथ मेला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *