थाईलैंड में भारतीयों की वीजा-फ्री एंट्री, लेकिन अब 30 दिनों तक ही रूक पायेंगे पर्यटक

NewsWave Desk : थाईलैंड सरकार ने भारतीयों ने लिये राहत भरी घोषणा की है. इसके तहत थाईलैंड घूमने जा रहे पर्यटकों को...

वीजा-फ्री एंट्री

NewsWave Desk : थाईलैंड सरकार ने भारतीयों ने लिये राहत भरी घोषणा की है. इसके तहत थाईलैंड घूमने जा रहे पर्यटकों को राहत मिलेगी. साथ ही वीजा के झंझट से भी छूटकारा मिलेगा. थाई सरकार ने जारी घोषणा में कहा है कि भारतीय नागरिकों के लिए वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा अभी जारी रहेगी. हालांकि, इस सुविधा के तहत रहने की अधिकतम अवधि अब 30 दिन कर दी गई है. जो पहले 60 दिन थी. थाई सरकार का कहना है कि यह फैसला भारतीय पर्यटकों के यात्रा पैटर्न और पर्यटन व्यवस्था को ध्यान में रखकर लिया गया है. थाई पर्यटन मंत्री सुरासाक फानचारोएनवोराकुल ने बताया कि भारतीय नागरिक पहले की तरह बिना वीजा के थाईलैंड जा सकेंगे. जहां अधिकतम 30 दिनों तक ही रह सकेंगे.

कुछ दिनों पहले भारतीय पर्यटकों में आयी थी कमी

कुछ समय पहले थाई सरकार ने वीजा-फ्री देशों की सूची घटाने का प्रस्ताव रखा था. हालांकि इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं हुआ. लेकिन इससे भारतीय पर्यटकों की संख्या में कमी देखी गयी. इसके बाद थाई सरकार ने फिर से दिन की संख्या घटाते हुए वीजा-फ्री सुविधा जारी रखने का फैसला किया. भारत, चीन और मलेशिया के बाद थाईलैंड सबसे बड़े पर्यटन बाजारों में शामिल है. बड़ी संख्या में भारतीय हर साल छुट्टियां मनान थाईलैंड जाते हैं. ऐसे में सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीयों के लिए वीजा-फ्री सुविधा जारी रखने का निर्णय लिया है.

भारत के साथ इन देशों के नागरिकों को मिलेगी वीजा फ्री एंट्री

हालांकि भारत के साथ ही थाई सरकार ने कुछ अन्य देशों के लिये भी वीजा फ्री एंट्री की घोषणाा की है. जिसमें क्रोएशिया, बुल्गारिया, साइप्रस, माल्टा और मालदीव के नागरिक भी अब 30 दिनों तक वीजा-फ्री एंट्री का लाभ उठा सकेंगे.

 

ALSO READ : CJP ने 20 नेताओं को लिखी चिट्ठी, युवाओं और सोनम वांगचुक के लिये मांगा समर्थन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *