Palamu: जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र स्थित दंगवार पुलिस पिकेट का प्रभार सब इंस्पेक्टर बीरेंद्र कुमार मेहता ने सोनू गुप्ता से ग्रहण किया. पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि पलामू पुलिस अधीक्षक द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ निर्वहन करेंगे.
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण करना और पुलिस व आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. साथ ही लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में वे सीधे पुलिस से संपर्क करें. पुलिस जनता के सहयोग से ही बेहतर कानून-व्यवस्था कायम रख सकती है. पदभार ग्रहण करने के बाद बीरेंद्र कुमार मेहता ने दंगवार पिकेट क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.
वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियमों के पालन की अपील
प्रभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्र में वाहन जांच अभियान भी चलाया गया. इस दौरान बाइक चालकों को हेलमेट पहनकर सुरक्षित वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई. स्थानीय लोगों ने नए पिकेट प्रभारी से क्षेत्र में बेहतर पुलिस व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की उम्मीद जताई.
ALSO READ: रांची रथ यात्रा 2026: आज एकांतवास से बाहर आएंगे भगवान, नेत्रदान महोत्सव के साथ शुरू होगा उत्सव
