बोकारो: बेरमो एसडीएम की अध्यक्षता में त्रि-पक्षीय वार्ता, छाई उठाव रोका गया तो होगी प्राथमिकी

Bokaro: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के ऐश पौंड से छाई उठाव को लेकर जारी गतिरोध शुक्रवार को भी जारी...

Bokaro: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के ऐश पौंड से छाई उठाव को लेकर जारी गतिरोध शुक्रवार को भी जारी रहा. पौंड के मजदूरों ने छाई उठाव को लेकर आई दो नई कंपनियों शर्मा ट्रांसपोर्ट और बी-टू-वी को बिना वार्ता एवं मांगों को पूरा किये बिना कार्य आरंभ करने नहीं दिया. बाद में शुक्रवार की रात डीवीसी के निदेशक भवन में बेरमो एसडीएम मुकेश मछुआ, एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह, इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव की मौजूदगी में बैठक हुई. बैठक में डीवीसी के जीएम ऐश मैनेजमेंट राजेश विश्वास, एए कुजूर, वरीय प्रबंधक एचआर पार्थ सारथी मुखर्जी, प्रबंधक सुनील कुमार, बी-टू-वी कंपनी के सन्नी सिंह, प्रशांत सिंह, मजदूर प्रतिनिधियों में सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव, जानकी महतो, मुखिया प्रतिनिधि महबूब आलम, पंसस अख्तर अंसारी, प्रफुल्ल ठाकुर, मुन्ना साव, किशोर महतो भी मौजूद थे.

एसडीएम ने 4 महीने का वेतन भुगतान करने को कहा

बेरमो एसडीएम ने ऐश पौंड के मजदूरों की मांगों एवं बकाया राशि का भुगतान करने को लेकर डीवीसी के जीएम को निर्देश दिया कि मजदूरों का चार माह का बकाया राशि दें. तत्कालीन छाई उठाव का कार्य करनेवी कंपनी के भुगतान से काटकर मजदूरों को पैसे दिए जाएं. साथ ही सभी कार्यरत मजदूरों को परिचय पत्र निर्गत करने एवं ईपीएफ एवं ईएसआई कटौती करवाने का भी निर्देश दिया. वहीं नई कंपनियों ने कार्य आरंभ करने के समय से जो भी मामले एवं भुगतान करना होगा, उसे करने पर सहमति जताई. बेरमो एसडीएम ने छाई उठाव को लेकर किये जा रहे गतिरोध को समाप्त करने और कंपनियों को छाई उठाव करने का निर्देश देते हुए सहयोग करने को कहा.

अनावश्यक गतिरोध पर प्राथमिकी होगी दर्ज

एसडीएम ने छाई उठाव में अनावश्यक गतिरोध पैदा करने पर वैसे लोगों की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज करने का भी निर्देश थाना प्रभारी को दिया. बेरमो एसडीपीओ ने कहा कि बिजली आवश्यक सेवा के तहत आती है. छाई उठाव पर रोक के कारण पावर प्लांट को बंद करना पड़ा जो कि काफी गंभीर बात है. वर्तमान परिवेश में पावर पर गतिरोध को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. मामले को लेकर जीएम ऐश मैनेजमेंट एए कुजूर का कहना था कि रात से नई कंपनियों द्वारा कार्य आरंभ कर दिया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *