Click Here
Click Here
Click Here

गुमला: नदी में डूबने से 6 साल की छात्रा की मौत, शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप

Gumla: भरनो थाना क्षेत्र के बड़ा तुरीअम्बा गांव में शनिवार को नदी में डूबने से छह वर्षीय छात्रा मौत हो गयी. घटना...

Gumla: 6-year-old girl drowns in river, teachers accused of negligence

Gumla: भरनो थाना क्षेत्र के बड़ा तुरीअम्बा गांव में शनिवार को नदी में डूबने से छह वर्षीय छात्रा मौत हो गयी. घटना के बाद पूरा गांव शोक में डूब गया. मृतक छात्रा की पहचान बड़ा तुरीअम्बा निवासी राजेश महतो की पुत्री पिंकी कुमारी (6 वर्ष) के रूप में हुई है. वह अपग्रेड प्लस टू हाई स्कूल तुरीअम्बा में कक्षा एक की छात्रा थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह राजेश महतो अपनी दो बेटियों को स्कूल छोड़कर घर लौट आए थे. बताया जाता है कि विद्यालय संचालन के दौरान ही तीन बच्चियां स्कूल से कुछ दूरी पर स्थित तूरीअम्बा, मसिया नदी की ओर चली गईं. इसी दौरान पिंकी कुमारी नदी के गहरे पानी में चली गई और डूब गई. कुछ देर बाद ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद खोजबीन शुरू की गई. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बच्ची को नदी से बाहर निकाला. उस समय वह स्कूल ड्रेस में ही थी. घटना के बाद परिजन और ग्रामीण तत्काल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. घटना से आक्रोशित परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि स्कूल अवधि के दौरान बच्ची विद्यालय परिसर से बाहर कैसे चली गई. इसकी जवाबदेही शिक्षकों की है. उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है.

Gumla: 6-year-old girl drowns in river, teachers accused of negligence

 

 

यह भी पढ़ें: JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा 2023: चिकित्सा जांच का शेड्यूल जारी, जानें तारीख और जरूरी नियम

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *