Ranchi : आस्था और समरसता का महापर्व भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समस्त प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा की कृपा आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य का संचार करे. यह पावन रथ यात्रा हम सभी को सेवा, समरसता, आस्था और मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रहे. यही कामना करता हूं. सीएम CM ने इस पर्व को सामाजिक एकता का प्रतीक बताया.
राज्यपाल ने कहा प्रभु सभी के जीवन में समृद्धि लायें
वहीं, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि महाप्रभु की कृपा से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि आए. विधायक कल्पना सोरेन ने भी झारखंडवासियों को रथ यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए प्रभु जगन्नाथ से हर घर में खुशहाली लाने की प्रार्थना की.
ALSO READ : 100 करोड़ के फर्जी GST इनवॉइस रैकेट का भंडाफोड़, स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा गिरफ्तार
