Chaibasa : चक्रधरपुर की अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी SDO श्रुति राजलक्ष्मी ने विशेष गहन पुनरीक्षण SIR अभियान को लेकर सभी मतदाताओं से महत्वपूर्ण अपील की है. उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. उन्होंने सभी सम्मानित मतदाताओं से आग्रह किया है कि अगर उन्होंने अभी तक अपना गणना प्रपत्र संबंधित बूथ लेवल अधिकारी को जमा नहीं किया है, तो अगले 2 से 3 दिनों के भीतर इसे हर हाल में जमा कर दें. ताकि प्रपत्रों का समय पर डिजिटाइजेशन किया जा सके और मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी हो सके.
ALSO READ : रथ यात्रा : CM हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
