Pakur: नगर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर स्थित स्कूल के समीप एक आम के पेड़ में अधेड़ का शव लटकता हुआ मिला है. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.
मृतक की हुई पहचान
मृतक की पहचान कोलाजोड़ा निवासी 45 वर्षीय वकील हेंब्रम के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वकील हेंब्रम लंबे समय से अपने ससुराल दुर्गापुर में रह रहा था.
Also Read: रथ यात्रा : CM हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुटी है.
