लातेहार: श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष से गूंजा बालूमाथ

Latehar: बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई. रथयात्रा...

Latehar
भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

Latehar: बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई. रथयात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीजगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा के दिव्य रथ को पूरे नगर का भ्रमण कराया. पूरा बालूमाथ क्षेत्र “जय जगन्नाथ” के उद्घोष और भक्ति गीतों से गुंजायमान रहा.

नौ दिनों तक दुर्गाबाड़ी में विराजमान रहेगी भगवान श्री जगन्नाथ की प्रतिमा

रथयात्रा महावीर मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर बाजारटांड़, शहीद चौक, भामाशाह नगर, टमटम टोला, प्रखंड कार्यालय सहित नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए दुर्गाबाड़ी परिसर पहुंची. परंपरा के अनुसार भगवान श्री जगन्नाथ की प्रतिमा आगामी नौ दिनों तक दुर्गाबाड़ी में श्रद्धालुओं के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए विराजमान रहेगी.

भगवान के रथ को खींचने के लिए श्रद्धालुओं में दिखा विशेष उत्साह

रथयात्रा के दौरान भगवान के रथ को खींचने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला. महिला, पुरुष, युवा और बच्चे सभी भक्ति भाव से रथ की रस्सी थामकर स्वयं को धन्य महसूस कर रहे थे. पूरे मार्ग में श्रद्धालु “जय जगन्नाथ” के जयघोष करते हुए भक्ति रस में सराबोर नजर आए. इस धार्मिक आयोजन में बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार, SDM प्रवीण कुमार सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी एवं मुखिया नरेश लोहरा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने शामिल होकर भगवान श्रीजगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया.

रथयात्रा को सफल बनाने में इनका रहा योगदान 

रथयात्रा को सफल बनाने में महावीर मंदिर के पुजारी कामेश्वर वैद्य सहित विरेन्द्र गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, संजय गुप्ता, पत्रकार संतोष सिन्हा, सुरेन्द्र गुप्ता, अमन सिन्हा, शशिभूषण गुप्ता, अजीत कुमार, उपेन्द्र सिन्हा, सुमन सिन्हा, ज्योति रंजन श्रीवास्तव, प्रकाश सिन्हा, आशिष भारद्वाज, अमीन भुनेश्वर साहु, भाजपा अध्यक्ष अखिलेश भोक्ता, विधायक प्रतिनिधि संजय यादव, उपेंद्र रंगीला, आशीष तिवारी, रंजू सिंह, कृष्णा प्रसाद, राजन कुमार, आनंद सोनी, प्रयाग साव, पंचानन पांडेय, सतेंद्र पांडेय, ज्ञानी पांडेय, सकेन्द्र साव, कृष्णा साव, जितेंद्र कुमार, गोलू कुमार, बिरेंद्र साव, सोनू साव, दिलीप साव, कुलदीप साव, पिंटू साव, झमेंद्र साव, देवनाथ साव, विष्णु साव, रितेश साव, विवेक साव, सुरेंद्र साव, रामनाथ साव, मिथिलेश साव, राजेश साव, प्रवीण साव, कन्हाई साव, प्रमोद साव, दीपक पांडेय, दशरथ प्रजापति, प्रदीप साव, गुड्डू साव, अमित साव, अनिल साव, आशीष साव, सूरज साव, संदीप साव, राजू साव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों की सक्रिय सहभागिता रही.

रथयात्रा शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुई. प्रशासन एवं आयोजन समिति द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए थे, जिसके कारण पूरा आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर: जगन्नाथ महाप्रभु की मौसीबाड़ी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा में जुटी श्री श्री गणेश समिति

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *