पाकुड़ में धूमधाम से निकली ऐतिहासिक रथ यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने खींचा भगवान का रथ

Pakur: जिले में ऐतिहासिक रथ यात्रा गुरुवार को पूरे हर्षोल्लास, श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निकाली गई. नित्य कालीबाड़ी मंदिर से...

Pakur
धूमधाम से निकली ऐतिहासिक रथ यात्रा

Pakur: जिले में ऐतिहासिक रथ यात्रा गुरुवार को पूरे हर्षोल्लास, श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निकाली गई. नित्य कालीबाड़ी मंदिर से निकली इस भव्य रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. जयकारों के बीच भगवान मदन मोहन भव्य रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करते हुए अपनी मौसीबाड़ी पहुंचे.

400 साल पुरानी परंपरा का हिस्सा है रथ यात्रा

पाकुड़ की यह ऐतिहासिक रथ यात्रा राजबाड़ी काल से चली आ रही है. करीब 400 साल पुरानी इस परंपरा को आज भी श्रद्धालु पूरे उत्साह और आस्था के साथ निभाते हैं. भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की प्रतिमाओं को विधि-विधान से सजाए गए रथ पर विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया.

जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा शहर

रथ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए. बड़ी संख्या में लोगों ने राजबाड़ी पहुंचकर पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.

मौसीबाड़ी में एक सप्ताह करेंगे विश्राम

परंपरा के अनुसार भगवान मदन मोहन मौसीबाड़ी मंदिर में एक सप्ताह तक विश्राम करेंगे. इसके बाद भगवान की वापसी घूरती रथ यात्रा के रूप में धूमधाम से निकाली जाएगी.

श्रद्धालुओं में दिखा खास उत्साह

रथ यात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. भगवान की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु रास्तों के किनारे और मंदिर परिसर में काफी देर तक डटे रहे. पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा.

ALSO READ: चक्रधरपुर: जगन्नाथ महाप्रभु की मौसीबाड़ी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा में जुटी श्री श्री गणेश समिति

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *