चाईबासा: ACC प्लांट बंदी पर हलचल तेज, मंत्री दीपक बिरुवा ने मजदूरों के साथ की बड़ी बैठक

Chaibasa: एसीसी सीमेंट प्लांट, झींकपानी में तालाबंदी को लेकर प्रबंधन व मजदूरों के बीच जारी गतिरोध को समाप्त करने की दिशा में...

Chaibasa
मंत्री दीपक बिरुवा ने मजदूरों के साथ की बड़ी बैठक

Chaibasa: एसीसी सीमेंट प्लांट, झींकपानी में तालाबंदी को लेकर प्रबंधन व मजदूरों के बीच जारी गतिरोध को समाप्त करने की दिशा में पहल तेज हो गई है. इस संबंध में गुरुवार को स्थानीय विधायक सह मंत्री दीपक बिरुवा ने झींकपानी में मजदूरों, रैयतों व स्थानीय व्यापारियों के साथ बैठक की. बैठक में आगामी 18 जुलाई (शनिवार) को एसीसी क्लब मैदान झींकपानी में एक महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय वार्ता का आयोजन किया जाएगा. इस वार्ता की पहल राज्य के मंत्री दीपक बिरुवा कर रहे हैं.

स्थानीय मजदूरों, रैयतों और व्यापारियों के साथ  समीक्षा बैठक की

त्रिपक्षीय वार्ता से पूर्व, तैयारियों और स्थितियों का जायजा लेने के लिए मंत्री दीपक बिरुवा एसीसी गेस्ट हाउस पहुंचे. यहाँ उन्होंने स्थानीय मजदूरों, रैयतों और व्यापारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की. बैठक का मुख्य उद्देश्य संबंधित पक्षों की समस्याओं को बारिकी से समझना और 18 जुलाई को होने वाली त्रिपक्षीय बैठक के लिए एजेंडा तय करना था.बैठक के दौरान बीते दिनों एसीसी मजदूरों के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा रांची स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर की गई मुलाकात पर भी चर्चा की गई . मंत्री श्री बिरुवा ने मजदूरों को अवगत कराया कि मुख्यमंत्री से हुई वार्ता में किन बिंदुओं पर चर्चा हुई थी और सरकार इस मामले को लेकर क्या रुख अपना रही है. मजदूरों के समक्ष मुख्यमंत्री के साथ हुई चर्चा का विवरण साझा करते हुए मंत्री ने उन्हें विश्वास दिलाया कि सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर है.

लोगों में घोर निराशा और कंपनी के प्रति है रोष

मजदूरों, रैयतों व स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि 18 जुलाई को होने वाली त्रिपक्षीय वार्ता में प्रशासन और प्रबंधन की मौजूदगी में एक ठोस समाधान निकलेगा. मंत्री दीपक बिरुवा की सक्रियता से अब स्थानीय स्तर पर रोजगार, पुनर्वास और प्रबंधन की कार्यशैली से जुड़े विवादों के सुलझने की संभावना बढ़ गई है. हालांकि कारखाना बंद की नोटिस जारी करने के बाद से झींकपानी वासियों में घोर निराशा और कंपनी के प्रति काफी रोष देखा जा रहा है.

ALSO READ: कोडरमा: इलाज के दौरान वृद्धा की मौत से अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *