कोडरमा: इलाज के दौरान वृद्धा की मौत से अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Koderma: सदर थाना क्षेत्र के रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित एसबीआई बैंक के समीप ओम कौशल्या हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में गुरुवार शाम...

वृद्धा की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा करते परिजन
वृद्धा की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा करते परिजन

Koderma: सदर थाना क्षेत्र के रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित एसबीआई बैंक के समीप ओम कौशल्या हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में गुरुवार शाम इलाज के दौरान एक 70 वर्षीय महिला की मौत के बाद अस्पताल परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई. मृतका की पहचान कोडरमा थाना क्षेत्र के बेहराडीह-पथलडीहा निवासी राबिया देवी, पति रेशमन यादव के रूप में हुई है. परिजनों का आरोप है कि इलाज में गंभीर लापरवाही बरती गई और गलत तरीके से खून चढ़ाने के कारण महिला की मौत हुई. मौत की सूचना मिलते ही आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए डॉक्टर और प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की.

वहीं, अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विशाल कुमार ने सभी आरोपों को निराधार बताया. उन्होंने कहा कि राबिया देवी का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया था. ऑपरेशन के बाद उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके कारण उनकी मौत हो गई. अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि मरीज के इलाज में सभी प्रोटोकॉल का पालन किया गया. दोनों पक्षों के बयान अलग-अलग हैं. वहीं, स्थानीय लोगों के बीच अस्पताल प्रबंधन और परिजनों के बीच आपसी समझौते को लेकर चर्चा चल रही है.

ALSO READ: लातेहार: एक झटके में उजड़ गए दो परिवार, रॉन्ग साइड ट्रक ने ली जीजा-साला की जान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *