रांची के पासपोर्ट ऑफिस को फिर मिली ईमेल से उड़ाने की धमकी

Ranchi: राजधानी में एक बार फिर डिजिटल धमकी के जरिए सुरक्षा एजेंसियों को छकाने और सनसनी फैलाने की कोशिश की गई है....

Ranchi passport office receives another email threat to blow it up

Ranchi: राजधानी में एक बार फिर डिजिटल धमकी के जरिए सुरक्षा एजेंसियों को छकाने और सनसनी फैलाने की कोशिश की गई है. इस बार निशाना बना है रातू रोड स्थित गैलेक्सी मॉल का क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, जिसे ईमेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी दी गई. धमकी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया. तत्काल एक्शन में आते हुए सुखदेव नगर थाना पुलिस और झारखंड जगुआर की बम निरोधक टीम ने मोर्चा संभाल लिया. सुरक्षाबलों ने मेटल डिटेक्टर और खोजी कुत्तों की मदद से पूरे पासपोर्ट ऑफिस और मॉल परिसर के चप्पे-चप्पे को खंगाला. इससे पहले भी इस कार्यालय को कई बार ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं, जो हर बार महज अफवाह साबित हुईं. ताजा सर्च ऑपरेशन में भी अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है. पुलिस अब इस फर्जी कॉल और ईमेल के पीछे छिपे शरारती तत्वों का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ले रही है.

यह भी पढ़ें: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामलाः SIT की रिपोर्ट सीधे सुप्रीम कोर्ट को सौंपी जाएगी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *