Gumla : जिले के पालकोट थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. घटना पालकोट थाना क्षेत्र के बिलिंगबीर मोड़ के पास हुई. यहां सवारी वाहन की चपेट में आने से सरलोंगा सिमडेगा निवासी 19 वर्षीय देवेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका मित्र श्रवण नायक गंभीर रूप से घायल हो गया.
घर लौट रहे दो दोस्तों को वाहन ने मारी टक्कर
गुमला के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार दोनों मित्र पालकोट से अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार सवारी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया. मृतक देवेंद्र सिंह गांव के ही स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र था. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
Also Read : राज्यपाल ने किया पासपोर्ट कार्यालय की पत्रिका सोहराई का विमोचन
