पलामू में अपराधियों पर शिकंजा, SP ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Palamu: SP कपिल चौधरी की अध्यक्षता में जिले की महत्वपूर्ण अपराध गोष्ठी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में अपराध नियंत्रण,...

पलामू
अपराध और लंबित केसों पर SP सख्त

Palamu: SP कपिल चौधरी की अध्यक्षता में जिले की महत्वपूर्ण अपराध गोष्ठी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने को लेकर कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए गए. SP ने सभी पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए.

10 वर्षों में जेल से छूटे अपराधियों का होगा सत्यापन

SP ने निर्देश दिया कि विगत 10 वर्षों में जेल से रिहा हुए लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, चोरी और गृहभेदन जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों का अनिवार्य रूप से सत्यापन किया जाए. साथ ही, ऐसे अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने और लंबित वारंट एवं कुर्की के मामलों के निष्पादन में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए.

गश्ती व्यवस्था और बीट पुलिसिंग होगी मजबूत

बैठक में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए गश्ती दल की निगरानी हेतु QR कोड स्कैन व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया. इसके अलावा, डायल-112 की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने तथा बीट पुलिसिंग को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए.

नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश

SP ने जिले में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर पूर्ण रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था बनी रहे.

ALSO READ: गुमला : सवारी वाहन के टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, एक घायल

दैनिक समीक्षा और अगले माह फिर होगी समीक्षा बैठक

पूर्व माह के एजेंडे पर हुई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए SP ने सभी थाना प्रभारियों को प्रतिदिन अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर कार्यों की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी माह में इन सभी बिंदुओं पर फिर से विस्तृत समीक्षा की जाएगी और प्रगति का आकलन किया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *