मंत्री इरफान अंसारी ने कहा – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री सोनम वांगचुक की हेल्थ बुलेटिन जारी करें

Jamtara : स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने मांग की है...

डॉ इरफान अंसारी

Jamtara : स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने मांग की है कि सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य से संबंधित सभी जानकारी पारदर्शी करें. उनका कहना है कि युवा यह जनना चाहता है कि सोनम वांगचुक कैसे है. उनकी क्या स्थिति है. उन्हेें समय पर दवा मिल रहा है या नहीं. डॉ इरफान अंसारी ने सोनम वांगचुका का हेल्थ बुलेटिन अपडेट जारी करने की मांग की है. वही इस दौरान मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वांगचुक का आमरण अनशन भाजपा निगल गई. देश के युवाओं और किसानों के हित में अगर सोनम वांगचुक आमरण अनशन कर रहे थे, तो भाजपा को बड़ा दिल दिखाना चाहिए था. उनसे मिल कर समाधान कर चाहिए़ था, लेकिन भाजपा ने उनके अनशन को किडनैप करवा लिया. जानकारी हो कि बीते शनिवार दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद सोनम वांगचुक जंतर मंतर से सफरदगंज अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उनका इलाज जारी है.

शिक्षा मंत्री को सोनम वांगचुक से बात करनी चाहिये थी

किसानों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देश के किसानों के लिए देश में काला कानून लाया गया था. जिसमें किसानों ने दो वर्षों तक संघर्ष किया. जिसमें 1700 किसानों की मौत हो गई. अब नीट पेपर लीक हुआ. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को सोनम वांगचुक के आमरण अनशन में पहुंच कर उनसे बात करनी चाहिए थी. सरकार उनसे बात करती, आश्वासन देती. लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया.

 

ALSO READ : झारखंड पुलिस के सिपाही स्तर के पुलिसकर्मी भी जा सकते है केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, DGP को लिखा गया पत्र

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *