रांची के टाटीसिलवे के डोल मेला में बड़ा हादसा, एक की मौत, कई घायल

Ranchi: जिले टाटीसिलवे इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया. टाटीसिलवे से अनगड़ा की ओर जाने वाली सड़क के किनारे...

Ranchi: जिले टाटीसिलवे इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया. टाटीसिलवे से अनगड़ा की ओर जाने वाली सड़क के किनारे लगे डोल मेला में अचानक एक अनियंत्रित कार घुस गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 8 से 10 लोगों के घायल होने की सूचना है. घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जानकारी के अनुसार, हादसे में शामिल कार जमशेदपुर नंबर की बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज रफ्तार में थी और अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया. इसके बाद कार सीधे मेले में मौजूद लोगों की भीड़ की तरफ घुस गई, जिससे कई लोग उसकी चपेट में आ गए. हादसे में घायल लोगों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतक की पहचान करने की भी कोशिश की जा रही है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *