Click Here

पलामू में जलता हुआ LT केबल दुकान के आगे सड़क पर गिरा, बड़ा हादसा टला

Palamu : हैदरनगर के पुराना बैंक रोड स्थित ओम स्वीट्स के बगल में लड्डन सिंगार स्टोर के पास शनिवार को विद्युत प्रवाहित...

power supply

Palamu : हैदरनगर के पुराना बैंक रोड स्थित ओम स्वीट्स के बगल में लड्डन सिंगार स्टोर के पास शनिवार को विद्युत प्रवाहित एलटी (लो टेंशन) केबल अचानक जलकर सड़क पर गिर गया. केबल गिरते ही उसमें तेज स्पार्किंग होने लगी और आग की लपटें उठने लगीं. हालांकि घटना के समय सड़क पर कोई राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. घटना बाजार क्षेत्र में हुई, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही और भीड़भाड़ रहती है. केबल गिरने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद बिजली विभाग के कर्मियों को कई बार फोन कर सूचना देने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया.

विभाग ने संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कराई

बाद में अन्य माध्यम से सूचना मिलने पर विभाग ने संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कराई, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि घटना के समय वहां लोग मौजूद होते, तो गंभीर हादसा हो सकता था और जनहानि से भी इनकार नहीं किया जा सकता था. स्थानीय लोगों ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में बिजली के केबल गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में भय और नाराजगी का माहौल है. लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि कमजोर और कम क्षमता वाले पुराने तारों को तत्काल हटाकर मजबूत एवं अधिक क्षमता वाले एलटी केबल लगाए जाएं. साथ ही नियमित निरीक्षण कर ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए.

Also Read : हजारीबाग में ब्राउन शुगर कारोबार पर पुलिस का एक्शन, तीन पैडलर रंगे हाथ गिरफ्तार 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *