NewsWave Desk : कॉकरोच जनता पार्टी CJP का संसद मार्च जारी है. जहां पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिये बल का इस्तेमाल किया था. जिससे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का मुक्की हुई. इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इसी बीच प्रदर्शनकारी संसद तक पहुंच गये. जहां पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसु गैस छोड़ दिया है. भारी तनाव के बीच सीजेपी CJP प्रदर्शनकारियों का आंदोलन जारी है. वहीं, जानकारी है कि अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल खत्म कर दिया है. प्रदर्शन को देखते हुए संसद के कुछ गेट बंद कर दिये गये है. जबकि विजय चौक की तरफ से सांसदों को आने जाने का रास्ता दिया गया है. वहीं, प्रदर्शनकारियों के आक्रोश को देखते हुए सोमवार को कुछ विपक्षी सांसदों ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की. जहां डिंपल यादव, रूची वीरा समेत अन्य सांसद मौजूद रहे.
अभिजीत दीपके ने शुरू किया था भूख हड़ताल
जानकारी हो कि कॉकरोच जनता पार्टी CJP के आंदोलन के दौरान समाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर बैठे थे. जहां बीते शनिवार दिल्ली पुलिस ने उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया. जिसके बाद उनका इलाज चल रहा है. इसके बाद आंदोलन को जारी रखते हुए, सीजेपी CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल शुरू किया. प्रदर्शन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और पेपर लीक के विरोध में हो रहा है.
ALSO READ : क्लस्टर सिस्टम के विरोध में DSPMU में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस छावनी में तब्दील कैंपस
