क्लस्टर सिस्टम के विरोध में DSPMU में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस छावनी में तब्दील कैंपस

Ranchi: डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में क्लस्टर सिस्टम लागू किए जाने और स्नातक पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या कम किए...

Massive Student Protest at DSPMU Against Cluster System
Massive Student Protest at DSPMU Against Cluster System

Ranchi: डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में क्लस्टर सिस्टम लागू किए जाने और स्नातक पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या कम किए जाने के विरोध में विभिन्न छात्र संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया. छात्रों का आरोप है कि स्नातक के लगभग सभी विषयों में 20 से 40 प्रतिशत तक सीटें घटा दी गई हैं, जिससे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के नामांकन पर असर पड़ेगा.

छात्र संगठनों में आक्रोश, फैसले को वापस लेने की मांग

प्रदर्शनकारी छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. उनका कहना है कि क्लस्टर सिस्टम और सीटों में कटौती छात्र हितों के खिलाफ है. छात्र संगठनों ने मांग की कि सीटों की संख्या पहले की तरह बहाल की जाए और क्लस्टर सिस्टम को तत्काल वापस लिया जाए. उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.

Also Read: सोनम वांगचुक ने सफदरजंग अस्पताल प्रबंधन को लिखा पत्र, कहा – कुछ समय के लिये संसद मार्च में शामिल होने दें

आंदोलनकारियों से ज्यादा पुलिसकर्मी दिखे कैंपस में

प्रदर्शन को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई. कैंपस के मुख्य प्रवेश द्वार समेत विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही. हालात ऐसे थे कि आंदोलनकारी छात्रों से अधिक पुलिसकर्मी विश्वविद्यालय परिसर में नजर आए. प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *