धनबाद में हैवानियत की हदें पार: 79 वर्षीय बुजुर्ग महिला से बर्बरता, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Ranchi: कानून की किताबों में अपराधों की एक लंबी सूची दर्ज है, लेकिन कुछ वारदातें ऐसी होती हैं जो सिर्फ धाराओं का...

In Dhanbad, brutality crosses all limits: 79-year-old woman brutalized, accused in police custody

Ranchi: कानून की किताबों में अपराधों की एक लंबी सूची दर्ज है, लेकिन कुछ वारदातें ऐसी होती हैं जो सिर्फ धाराओं का उल्लंघन नहीं करतीं, बल्कि समाज और इंसानियत के वजूद पर गहरा दाग लगा देती हैं. कोयलांचल धनबाद के एमपीएल ओपी क्षेत्र से एक ऐसी ही दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है, जहां उम्र की गरिमा और इंसानियत की मर्यादा, दोनों को तार-तार कर दिया गया.

शाम में दरिंदगी का शिकार बनी बुजुर्ग महिला

घटना 18 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे की है. 79 वर्षीय बुजुर्ग महिला रोजाना की तरह अपने घर की दहलीज पर बैठी थीं. उन्हें इस बात का अंदेशा भी नहीं था कि तिलतोड़िया गांव का रहने वाला विपत्तारिणी महतो नाम का युवक करीब आकर बुजुर्ग महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी. महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी हिंसक हो उठा. उसने बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की, कपड़े फाड़े और फिर जबरन बर्बरता की हदें पार कर दीं.

यह भी पढ़ें: झारखंड में बारिश का हालः 1 जून से अब तक सामान्य से 33% कम बारिश, चतरा और गढ़डा में सबसे हालात गंभीर

पीड़िता का बयान और डिजिटल साक्ष्य

इस हैवानियत के बाद पीड़िता ने कहा इस वारदात ने मुझे अंदर तक तोड़ दिया है. शारीरिक दर्द से कहीं ज्यादा गहरा वह दिमागी सदमा है, जिसे मैं झेल रही हूं. पीड़िता के अनुसार, इस घिनौनी वारदात के डिजिटल साक्ष्य (वीडियो और फोटो) भी सुरक्षित हैं, जो आरोपी की करतूत को साबित करने में अहम भूमिका निभाएंगे. मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए पुलिस तत्काल हरकत में आई. एमपीएल ओपी की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विपत्तारिणी महतो को हिरासत में ले लिया है और उससे कड़ाई से पूछताछ जारी है. प्रारंभिक जानकारियों में आरोपी के अर्धविक्षिप्त होने की बात सामने आ रही है.

यह भी पढ़ें: हॉकी झारखंड : नई कार्यकारिणी गठन के साथ ही घमासान, चयन समिति के अध्यक्ष पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा के पति जयंत केरकेट्टा ने दिया इस्तीफा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *