Ranchi: भारत मौसम विभाग के अनुसार, 1 जून से 20 जुलाई के बीच पूरे झारखंड राज्य में कुल 261.4 मिलीमीटर वास्तविक वर्षा हुई है, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षापात 391.8 मिलीमीटर होना चाहिए था. यह सामान्य से 33 प्रतिशत कम है, आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में सबसे अधिक वर्षा सिमडेगा जिले में 424.9 मिलीमीटर दर्ज की गई है, जो सामान्य से 15 फीसदी कम है. आती है। साहिबगंज और रांची में सामान्य से 19 फीसदी कम दर्ज किया गया है.
इन जिलों की स्थिति गंभीर
• गढ़वा: सामान्य से 68 फीसदी की भारी कमी दर्ज की गई है. यहां अब तक मात्र 105.6 मिलीमीटर बारिश हुई है।
• चतरा: यहां सामान्य से 66 फीसदी की कमी के साथ मात्र 120.7 मिलीमीटर वर्षा हुई है.
• कोडरमा और पाकुड़: दोनों ही जिलों में सामान्य से 62 फीसदी की भारी कमी दर्ज की गई है.
• देवघर: यहां बारिश में 53 फीसदी की कमी रिकॉर्ड की गई है.
इन प्रमुख जिलों में बारिश की स्थिति
• रांची: वास्तविक वर्षा 331.1 मिलीमीटर (सामान्य: 406.4 मिलीमीटर, कमी 19 फीसदी)
• पूर्वी सिंहभूम: वास्तविक वर्षा 301.5 मिलीमीटर (सामान्य: 428.5 मिलीमीटर, कमी30 फीसदी)
• धनबाद: वास्तविक वर्षा 319.4 मिलीमीटर (सामान्य: 405.1 मिलीमीटर, कमी 21 फीसदी)
• बोकारो: वास्तविक वर्षा 217.7 मिलीमीटर (सामान्य: 346.2 मिलीमीटर, कमी37 फीसदी)
• हजारीबाग: वास्तविक वर्षा 226.8 मिलीमीटर (सामान्य: 403.7 मिलीमीटर, कमी44 फीसदी)
• पलामू: वास्तविक वर्षा 165.0 मिलीमीटर (सामान्य: 297.3 मिलीमीटर, कमी44 फीसदी)
• दुमका: वास्तविक वर्षा 354.3 मिलीमीटर (सामान्य: 411.3 मिलीमीटर, कमी14 फीसदी)
Also Read: लोहरदगा को बनाएंगे खेल की नगरी , ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच – धीरज प्रसाद साहू
