खूंटी में बड़ा हादसा: रथ खींच रहे स्कूली बच्चे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आए, 2 की मौत, 6 गंभीर रूप से झुलसे

Khunti: जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है. तोरपा थाना क्षेत्र में सोमवार को खेल-खेल में रथ खींच रहे स्कूली बच्चे...

Khunti: जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है. तोरपा थाना क्षेत्र में सोमवार को खेल-खेल में रथ खींच रहे स्कूली बच्चे 11,000 वोल्ट के हाई-टेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गए. इस भीषण हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह अन्य बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए हैं. घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, तोरपा थाना क्षेत्र स्थित निधिवन रेस्टोरेंट के समीप एक धार्मिक आयोजन का रथ खड़ा था. पास ही स्थित सरकारी स्कूल के कुछ बच्चे छुट्टी या ब्रेक के दौरान वहां पहुंचे और खेल-खेल में रथ को धक्का देने लगे. बच्चों को इस बात का अंदाजा नहीं था कि ऊपर से 11 हजार वोल्ट की हाई-टेंशन बिजली की सप्लाई लाइन गुजर रही है. जैसे ही रथ थोड़ा आगे बढ़ा, उसका ऊपरी हिस्सा सीधे हाई-टेंशन तार से टकरा गया. पलक झपकते ही पूरे रथ में हाई-वोल्टेज करंट दौड़ गया और बच्चे उसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए. मृतकों की पहचान चंदन कुमार (पिता– ननका यादव) और तिजेश्वर गोप (पिता– पाल गोप) के रूप में हुई है. दोनों छात्र 12वीं कक्षा में पढ़ते थे.

अफरा-तफरी और रेस्क्यू ऑपरेशन:

चीख-पुकार सुनते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मौके की ओर दौड़े. लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बिजली विभाग से संपर्क कर लाइन कटवाई और सभी 8 झुलसे हुए बच्चों को आनन-फानन में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.
बच्चों की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को तुरंत खूंटी सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

Also Read: सजा पुनरीक्षण समिति की बैठक में देर पर हाईकोर्ट गंभीर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *