जामताड़ा : झारखंड आंदोलनकारियों ने समान पेंशन और 20% क्षैतिज आरक्षण की मांग उठाई

Jamtara : जामताड़ा में मंगलवार को झारखंड आंदोलनकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में दुमका प्रमंडल के विभिन्न जिलों...

झारखंड आंदोलनकारियों

Jamtara : जामताड़ा में मंगलवार को झारखंड आंदोलनकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में दुमका प्रमंडल के विभिन्न जिलों से आए झारखंड आंदोलनकारियों ने भाग लिया. इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, आंदोलनकारियों की समस्याओं तथा लंबित मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही सरकार के समक्ष अपनी मांगों को प्रभावी ढंग से रखने के लिए आगे की रणनीति भी तैयार की गई.

दुमका प्रमंडल के आंदोलनकारी एकजुट, सरकार से न्याय की मांग

बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड आंदोलनकारी रॉबिन मिर्धा ने कहा कि दुमका प्रमंडल के सभी जिलों से आंदोलनकारी एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर रणनीति बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज्य के सभी झारखंड आंदोलनकारियों को समान रूप से पेंशन दी जाए तथा 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ भी प्रदान किया जाए, ताकि आंदोलनकारियों को उनका वास्तविक सम्मान और न्याय मिल सके. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न वर्गों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, लेकिन झारखंड आंदोलनकारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है, जो उचित नहीं है.

मांगें नहीं मानी गईं तो होगा व्यापक आंदोलन

वहीं झारखंड आंदोलनकारी मनोरथ मरांडी ने कहा कि आंदोलनकारियों की पहचान के लिए सरकार द्वारा गठित आयोग को निष्पक्ष और प्रभावी ढंग से कार्य करना चाहिए, ताकि कोई भी वास्तविक आंदोलनकारी वंचित न रहे. उन्होंने मांग की कि आगामी 15 अगस्त से पहले सभी पात्र झारखंड आंदोलनकारियों को हर हाल में पेंशन का लाभ दिया जाए. बैठक में उपस्थित आंदोलनकारियों ने एक स्वर में सरकार से उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की. साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगों पर समय रहते विचार नहीं किया गया तो आंदोलनकारी आगे व्यापक आंदोलन की रणनीति बनाने को बाध्य होंगे.

Also Read : पूर्वी क्षेत्रीय परिषद समन्वय समिति की बैठक: सीमावर्ती राज्यों के DGP के साथ झारखंड पुलिस प्रमुख की बैठक, नक्सलवाद, साइबर और ड्रग्स तस्करी पर संयुक्त कार्रवाई की रणनीति

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *