सरायकेला: भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर JPSC-JSSC भर्ती में अनियमितता को लेकर किया विरोध

Saraikela: भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू (Aditya Sahu) के निर्देश पर आज राज्यभर के साथ सरायकेला के गोपाबंधू चौक...

सरायकेला में राहुल गांधी का पुतला दहन
सरायकेला में राहुल गांधी का पुतला दहन

Saraikela: भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू (Aditya Sahu) के निर्देश पर आज राज्यभर के साथ सरायकेला के गोपाबंधू चौक पर कांग्रेस के दोहरे रवैये और झारखंड के युवाओं के साथ हुए अन्याय के विरोध में राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  का पुतला दहन किया गया.

भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता की उठाई मांग

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक तरफ देशभर में परीक्षा पारदर्शिता की बात करती है, वहीं झारखंड में JPSC, JSSC-CGL, उत्पाद सिपाही सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में उठे गंभीर सवालों पर पूरी तरह मौन है. प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के युवाओं को न्याय देने, भर्ती प्रक्रियाओं में पूर्ण पारदर्शिता लाने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की.

बड़ी संख्या में शामिल हुए पदाधिकारी और कार्यकर्ता

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व विधायक अनंत राम टुडू, जिला महामंत्री राकेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष शंभु मंडल, जिला मंत्री सावित्री बानरा, सतीश शर्मा, बद्री दारोगा, बीजू दत्ता, मनसा लोहार, मुरली प्रधान, माईकल महतो, बलदेव मंडल, राजकुमार सिंह, सुदीप पटनायक, कृष्णा प्रधान, गुरजीत सिंह, सुमित चौधरी, राजू सिंह, गणेश महंती, पवन कवि, पिंकी मोदक, मनोज महतो सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

ALSO READ: बंदगांव: मौसीबाड़ी से भाई-बहन के साथ प्रभु जगन्नाथ निकले अपने धाम, जय जगन्नाथ से गुंजा क्षेत्र

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *