बोकारो: वीडियो संवाद के माध्यम से DEO सह DC ने की प्रगति की समीक्षा, सत्यापन कार्य की रणनीति बनाने पर दिया बल

Bokaro: शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने वीडियो संवाद के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के...

वीडियो संवाद के माध्यम से समीक्षा करते DEO सह DC
वीडियो संवाद के माध्यम से समीक्षा करते DEO सह DC

Bokaro: शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने वीडियो संवाद के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने जिले के सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों से विधानसभावार डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति की क्रमवार जानकारी ली.

समीक्षा के दौरान DEO सह DC ने सभी ERO एवं AERO को निर्देश दिया कि डिजिटाइजेशन का कार्य पूरी गंभीरता एवं गति के साथ करते हुए रविवार तक शत-प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि समय-सीमा का हर हाल में पालन किया जाए तथा कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं हो. उन्होंने अधिकारियों को आगे की कार्ययोजना अभी से तैयार करने का निर्देश देते हुए कहा कि डिजिटाइजेशन के साथ-साथ सत्यापन कार्य पर भी विशेष ध्यान केंद्रित करें. उन्होंने कहा कि सभी स्तरों पर समन्वय बनाकर कार्य करें, ताकि SIR-2026 का पूरा अभियान निर्धारित समय के भीतर सफलतापूर्वक संपन्न हो सके.

सत्यापन कार्य की रणनीति बनाने और समन्वय पर दिया जोर

DEO सह DC ने कहा कि डिजिटाइजेशन कार्य पूरा होने के बाद सत्यापन प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया जाए. इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को पहले से रणनीति तैयार करने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया, ताकि अभियान समयबद्ध तरीके से पूरा हो सके.

BLO के लंबित मानदेय का भुगतान शीघ्र करने के निर्देश

DEO सह DC ने SIR-2026 कार्य में प्रतिनियुक्त BLO के लंबित मानदेय का भुगतान AERO को कल तक सुनिश्चित करने को कहा. बैठक में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

ALSO READ: सिमडेगा: रामरेखा धाम, अबुआ आवास और सामूहिक खेती का आयुक्त ने किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *