झारखंड के विकास को मिलेगी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आशीष कुमार दास को इन्फोसिस का CEO बनने पर दी बधाई

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इन्फोसिस के नए सीइओ-डेजिग्नेट के रूप में चुने जाने पर आशीष कुमार दास को हार्दिक बधाई एवं...

Jharkhand's development will gain new momentum: Chief Minister Hemant Soren congratulated Ashish Kumar Das on becoming the CEO of Infosys

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इन्फोसिस के नए सीइओ-डेजिग्नेट के रूप में चुने जाने पर आशीष कुमार दास को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि उनके दूरदर्शी नेतृत्व, नवाचार के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और देश की अग्रणी ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनी में दिए गए उनके उत्कृष्ट योगदान का प्रमाण है.

दावोस में हुई उच्चस्तरीय चर्चाओं को किया याद

मुख्यमंत्री ने दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान आशीष कुमार दास के साथ हुई अपनी पुरानी मुलाकातों और सार्थक चर्चाओं को भी साझा किया. उन्होंने बताया कि उस दौरान झारखंड के माइनिंग सेक्टर में आमूल-चूल बदलाव लाने, डिजिटल गवर्नेंस को पूरी तरह मज़बूत करने तथा राज्य के युवाओं को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक तैयार करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर विस्तार से चर्चा हुई थी.

यह भी पढ़ें: डूरंड कप के आयोजन के मद्देनजर ट्रैफिक में बदलाव, एडवाइजरी जारी, चारपहिया वाहन के इस्तेमाल से बचने की सलाह

झारखंड और इन्फोसिस की साझेदारी होगी और अधिक मजबूत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूर्ण विश्वास है कि आशीष कुमार दास के कुशल और गतिशील नेतृत्व में झारखंड और इंफोसिस के बीच की पार्टनरशिप और अधिक मजबूत होगी. इस रणनीतिक सहयोग से राज्य में तकनीकी शिक्षा, स्किलिंग और इनोवेशन के नए रास्ते खुलेंगे, जिससे झारखंड के युवाओं के लिए रोजगार और टेक्नोलॉजी-आधारित समावेशी विकास के बेहतरीन अवसर सृजित होंगे. राज्य सरकार तकनीकी प्रगति और डिजिटल सशक्तीकरण की दिशा में इस साझेदारी को लेकर बेहद उत्साहित है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *