रेल राज्य मंत्री पद से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में रेल राज्य मंत्री रहे रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया...

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में रेल राज्य मंत्री रहे रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री की सलाह पर उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, यह निर्णय भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75(2) के तहत लिया गया है.

राज्यसभा कार्यकाल हुआ समाप्त

रवनीत सिंह बिट्टू का राज्यसभा कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो गया था. इसके बाद 18 जून को हुए राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया. हालांकि, कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी वह केंद्रीय मंत्री बने हुए थे. अब उनका इस्तीफा औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया गया है.

राजस्थान से पहुंचे थे राज्यसभा

लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस नेता के.सी. वेणुगोपाल के राज्यसभा सीट छोड़ने से राजस्थान की एक सीट रिक्त हुई थी. इसी सीट पर शेष कार्यकाल के लिए रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजा गया था.

सोशल मीडिया पर जताया आभार

इस्तीफा स्वीकार होने के बाद रवनीत सिंह बिट्टू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के रूप में देश और विशेष रूप से पंजाब की सेवा करना उनके लिए सम्मान की बात रही. साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी राष्ट्रसेवा और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पहले की तरह जारी रहेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *