डूरंड कप 2026: रांची में खिलाड़ियों और दर्शकों को पहली बार मिलेगी बीमा सुरक्षा

Ranchi: डूरंड कप 2026 के रांची में होने वाले लीग मुकाबलों के लिए झारखंड सरकार ने खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा को...

डूरंड कप 2026 के लिए बीमा सुरक्षा की घोषणा
डूरंड कप 2026 के लिए बीमा सुरक्षा की घोषणा

Ranchi: डूरंड कप 2026 के रांची में होने वाले लीग मुकाबलों के लिए झारखंड सरकार ने खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है. खेल एवं युवा कार्य निदेशालय ने नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) के साथ मिलकर पहली बार ऐसी व्यवस्था की है, जिसमें खिलाड़ियों और मैच देखने आने वाले दर्शकों, दोनों को बीमा सुरक्षा मिलेगी.

इस पहल के तहत रांची में डूरंड कप के लीग मैच खेलने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों को निःशुल्क व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा (Personal Accident Insurance) दिया जाएगा. वहीं, स्टेडियम में मैच देखने आने वाले दर्शकों के लिए Public Liability Insurance की भी व्यवस्था की गई है, ताकि किसी अप्रत्याशित घटना की स्थिति में उन्हें सुरक्षा मिल सके.

खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों को मिलेगी सुरक्षा

खेल विभाग के अनुसार, डूरंड कप के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी मेज़बान राज्य ने खिलाड़ियों और दर्शकों, दोनों के लिए एक साथ व्यापक बीमा सुविधा उपलब्ध कराई है. इस पहल को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने भी सराहा है और इसे देश के अन्य खेल आयोजनों के लिए एक उदाहरण बताया है.

ALSO READ: पटना: बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप का बड़ा दांव, प्रशांत किशोर को दिया समर्थन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *