परीक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी, NTA में शुरू हुई नई भर्ती प्रक्रिया

New Delhi: राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन करने वाली राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने संस्थागत ढांचे को मजबूत करने की...

परीक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी, NTA में शुरू हुई नई भर्ती प्रक्रिया
परीक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी, NTA में शुरू हुई नई भर्ती प्रक्रिया

New Delhi: राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन करने वाली राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने संस्थागत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. एजेंसी ने पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां शुरू करने का फैसला किया है.

नई भर्तियों का ऐलान

शिक्षा मंत्रालय के अधीन कार्यरत स्वायत्त संस्था NTA ने चार जनरल मैनेजर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इसके अलावा संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के ‘प्रतिभा सेतु’ पोर्टल के माध्यम से 16 यंग प्रोफेशनल्स की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू की गई है.

विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों पर अमल

यह भर्ती अभियान प्रो. के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता वाली हाई लेवल विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों को लागू करने की दिशा में पहला बड़ा कदम माना जा रहा है. इस समिति का गठन राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं को लेकर उठे विवादों और परीक्षा प्रणाली में सुधार के उद्देश्य से किया गया था.

व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी

माना जा रहा है कि नई नियुक्तियों के जरिए NTA की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि भविष्य में राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं का संचालन और अधिक विश्वसनीय तरीके से किया जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *