NewsWave Desk: बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. संविधान के अनुच्छेद 50(3) के तहत उन्होंने स्पीकर को संबोधित हस्ताक्षरित पत्र सौंपकर अपना इस्तीफा दिया. इस्तीफे के साथ ही देश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.
विवादों में आए राष्ट्रपति
मोहम्मद शहाबुद्दीन हाल के दिनों में उस समय विवादों में आ गए थे, जब लंदन यात्रा के दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना से संपर्क करने की कथित कोशिश की. सत्ता परिवर्तन के बाद से शेख हसीना भारत में रह रही हैं.
राजनीतिक सवाल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वास्थ्य संबंधी कारणों से मई में लंदन गए राष्ट्रपति ने वहीं से शेख हसीना से बातचीत की कोशिश की थी. इस घटना के सामने आने के बाद उनकी राजनीतिक निष्पक्षता और निष्ठा को लेकर बांग्लादेश में सवाल उठने लगे. इसके बाद राजनीतिक दबाव लगातार बढ़ता गया और अब उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया.
