‘सरकार से डील’ के आरोपों पर सोनम वांगचुक का जवाब

NewsWave Desk: 26 दिन की भूख हड़ताल समाप्त करने के बाद उठ रहे सवालों के बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने शुक्रवार...

NewsWave Desk: 26 दिन की भूख हड़ताल समाप्त करने के बाद उठ रहे सवालों के बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने शुक्रवार देर रात एक नया वीडियो संदेश जारी किया. वीडियो के जरिए उन्होंने अपने अनशन खत्म करने को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी.

आरोपों पर जताई नाराजगी

वांगचुक ने कहा कि उनके अनशन समाप्त करने के बाद कुछ लोग यह आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने सरकार के साथ कोई समझौता किया है. उन्होंने इन आरोपों पर नाराजगी जताते हुए सवाल किया कि “क्या 26 दिन तक भूख हड़ताल करने के बाद भी मुझे अपनी ईमानदारी साबित करनी पड़ेगी?”

लिखित आश्वासन के बाद खत्म किया था अनशन

गौरतलब है कि सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात और सरकार से लिखित आश्वासन मिलने के बाद अपना 26 दिन का अनशन समाप्त किया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके फैसले को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *