चतरा में सड़क सुरक्षा अभियान, नियमों की अनदेखी करने वालों पर DTO का शिकंजा

Chatra: सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है. इसी कड़ी में जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) माहेश्वरी यादव...

Road safety
Road safety campaign in Chatra; DTO cracks down on rule violators

Chatra: सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है. इसी कड़ी में जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) माहेश्वरी यादव के नेतृत्व में पुलिस लाइन स्थित जितनी मोड़ के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया.

DTO माहेश्वरी यादव ने कहा…

अभियान के दौरान व्यावसायिक वाहनों में स्पीड लिमिटिंग डिवाइस (SLD)/स्पीड गवर्नर की जांच की गई. निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने वाले 57 वाहनों पर कुल 1,11,650 रुपये का जुर्माना लगाया गया. इसके अलावा चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस (DL), शराब पीकर वाहन चलाने और अन्य जरूरी दस्तावेजों की भी जांच की गई. DTO माहेश्वरी यादव ने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से ऐसे विशेष जांच अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे.

कार्रवाई के बाद वाहनों के संचालकों में हड़कंप 

गौरतलब है कि चतरा में कोयला ढोने वाले वाहनों से हो रही लगातार दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन सख्त कदम उठा रहा है. इस कार्रवाई के बाद कोल वाहनों के संचालकों और कोयलांचल क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है.

ALSO READ: EXCLUSIVE : ह्यूमन इंटेलिजेंस रिपोर्ट- TPC और JJMP संगठन के चार दस्ते में बचे रविकांत व नथुनी समेत नौ उग्रवादी, जाने कौन कहां है सक्रिय

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *