चतरा : चोरी की ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद, एक नाबालिग निरुद्ध

Chatra : सदर थाना पुलिस ने चोरी की ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद करते हुए एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है. यह कार्रवाई...

सदर थाना पुलिस

Chatra : सदर थाना पुलिस ने चोरी की ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद करते हुए एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है. यह कार्रवाई राजपुर थाना क्षेत्र के राजपुर में छापेमारी के दौरान की गई. थाना प्रभारी अनिल उरांव ने बताया कि विगत 15 जुलाई की रात लेम गांव निवासी संजीत कुमार के ट्रैक्टर के ट्रॉली की चोरी हो गई थी. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. इसी क्रम में चोरी की ट्रॉली बरामद कर ली गई और घटना में शामिल एक नाबालिग को निरुद्ध कर हजारीबाग बाल सुधार गृह भेज दिया गया.

चोरी में शामिल थे तीन लोग, दो फरार

पुलिस के अनुसार चोरी की घटना में कुल तीन लोग शामिल थे. निरुद्ध किया गया नाबालिक ने ही ट्रॉली को इंजन से चलाकर लाया था. आरोपी ट्रॉली का रंग-पेंट बदलकर उसे बेचने की तैयारी में थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे बरामद कर लिया. बहरहाल मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. अभियान में थाना प्रभारी अनिल उरांव के अलावा एएसआई रवि रंजन एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे.

 

ALSO READ : EXCLUSIVE : ह्यूमन इंटेलिजेंस रिपोर्ट- TPC और JJMP संगठन के चार दस्ते में बचे रविकांत व नथुनी समेत नौ उग्रवादी, जाने कौन कहां है सक्रिय

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *