धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिजीत दीपके ने कहा- झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिये

NewsWave Desk : केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद सीजेपी CJP प्रमुख अभिजीत दीपके का पहला बयान सामने आया. जिसमें उन्होंने...

CJP

NewsWave Desk : केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद सीजेपी CJP प्रमुख अभिजीत दीपके का पहला बयान सामने आया. जिसमें उन्होंने कहा कि छात्रों की जीत हुई. उन्होंने सीजेपी CJP को लेकर एक्स पर बयान जारी किया. जिसमें उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा था कि सरकार में इस्तीफे नहीं होते. हम कहते हैं, झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए. प्रधान का इस्तीफा इस बात का सबूत है कि अगर आप डरते नहीं हैं, तो जीत सकते है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद दीपके ने छात्रों के साथ जंतर-मंतर पर जमकर जश्न मनाया. छात्रों की भीड़ ने जमकर नारेबाजी की. जानकारी हो कि सीजेपी CJP के बैनर तले 26 जून से छात्र आंदोलन कर रहे थे. इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अनशन किया. हालांकि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोनग वांगचुक का अनशन बीते शुक्रवार को तोड़वाया.

दो बार हो चुकी थी बैठक

इसके पहले केंद्र सरकार और सीजेपी CJP की ओर से दो दौरे की बैठक हुई थी. जिसमें केंद्र सरकार और सीजेपी CJP कार्यकर्ता के बीच पांच मुद्दों पर चर्चा हुई. शनिवार दोपहर फिर से सीजेपी CJP और केंद्र मंत्री जेपी नड्डा की वार्ता होने वाली थी. इसके पहले ही धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया. हालांकि सीजेपी CJP ने शुरू अपनी मांगों पर तटस्थता दिखाते हुए धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की. सीजेपी CJP ने हर बार स्पष्ट किया कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ही छात्र जंतर मंतर से हटेंगे.

 

ALSO READ : असम में बाढ़ से तबाही: 11 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, PM मोदी ने CM हिमंता से की बात, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *