रांची: कैम्ब्रियन स्कूल में हुनर का जलवा, फायरलेस कुकिंग और पौधारोपण

Ranchi: कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में शनिवार को विद्यार्थियों के समग्र विकास को केंद्र में रखते हुए कई शैक्षणिक और रचनात्मक...

रांची
कैम्ब्रियन स्कूल में हुनर का जलवा

Ranchi: कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में शनिवार को विद्यार्थियों के समग्र विकास को केंद्र में रखते हुए कई शैक्षणिक और रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय आम दिवस के अवसर पर आयोजित इंटर हाउस फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बिना आग का उपयोग किए स्वादिष्ट और आकर्षक व्यंजन तैयार कर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया.

फायरलेस कुकिंग में दिखी रचनात्मकता

प्रतियोगिता में विभिन्न सदनों के प्रतिभागियों ने फलों, सब्जियों, ब्रेड, नट्स सहित अन्य खाद्य सामग्री का उपयोग कर आकर्षक और पौष्टिक व्यंजन तैयार किए. कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने किया. इस दौरान विद्यार्थियों के नवाचार और प्रस्तुति की सभी ने सराहना की.

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

इससे पहले रांची सहोदय कॉम्प्लेक्स के तत्वावधान में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में विद्यालय परिसर में पौधे लगाए गए. इस अवसर पर निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर, गोविंद राम कटारुका स्कूल की प्राचार्या श्रीमती शिप्रा प्रकाश और सच्चिदानंद ज्ञान भारती स्कूल की प्राचार्या श्रीमती सुमिता सेन ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

बाल वाटिका में कारगिल विजय दिवस और येलो डे सेलिब्रेशन

विद्यालय की बाल वाटिका में कारगिल विजय दिवस और येलो डे सेलिब्रेशन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया. बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से देशभक्ति और रंगों के महत्व को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया.

ALSO READ: रांची: RTE के तहत 25 फीसदी रिक्त सीटों पर होगा नामांकन, दूसरे चरण का ऑनलाइन नामांकन 27 जुलाई से

‘विद्यालय सकारात्मक परिवर्तनों का वाहक’

इस अवसर पर निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने कहा कि विद्यार्थियों के समग्र विकास पर केंद्रित ऐसे कार्यक्रम नई शिक्षा नीति की भावना के अनुरूप हैं. उन्होंने कहा कि फायरलेस कुकिंग बच्चों में व्यवहारिक शिक्षा, रचनात्मक सोच और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम है. ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक साबित होंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *