गिरिडीह: SIR-2026 अभियान में तेजी,SDO धीरेंद्र कुमार ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

Giridih: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने का कार्य तेजी...

गिरिडीह
SDO धीरेंद्र कुमार ने किया निरीक्षण

Giridih: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को गिरिडीह के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) धीरेंद्र कुमार ने शहरी क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया.

185 मतदान केंद्रों पर चल रहे विशेष शिविर

32-गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के शहरी इलाके के 185 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए गए हैं. इन शिविरों में गणना प्रपत्र (Enumeration Form) का वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन का काम किया जा रहा है.

BLO को दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान SDO ने BLO और निर्वाचन कर्मियों को निर्देश दिया कि हर योग्य मतदाता तक अभियान की जानकारी पहुंचे और कोई भी मतदाता प्रक्रिया से वंचित न रहे. उन्होंने कार्यों को समय पर और पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा करने पर जोर दिया.

ALSO READ: गिरिडीह: ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया तेज, एक महीने में 1,779 लाइसेंस जारी, DC ने लाभुकों को सौंपे प्रमाण पत्र

मतदाताओं से की अपील

SDO धीरेंद्र कुमार ने कहा कि शुद्ध मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूत नींव है. उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे विशेष शिविरों में पहुंचकर गणना प्रपत्र सही तरीके से भरें और समय पर जमा करें. उन्होंने कहा कि SIR-2026 अभियान में नागरिकों की भागीदारी से निर्वाचन प्रक्रिया और अधिक मजबूत एवं पारदर्शी बनेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *