Koderma: मुख्यमंत्री झारखंड और परिवहन मंत्री की उपस्थिति में आज रांची स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय, प्रोजेक्ट भवन में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च (IDTR) जमशेदपुर की स्थापना हेतु परिवहन विभाग, झारखंड एवं टाटा मोटर्स लिमिटेड के बीच MOU पर हस्ताक्षर किया गया. इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों में किया गया. इसी क्रम में मुख्यमंत्री के निर्देश पर कोडरमा जिले में भी प्रखंड स्तरीय कैम्प का आयोजन सभी प्रखंड कार्यालयों में किया गया. जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इन कैम्पों में कुल 955 चालकों ने लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया. ऑनलाइन ड्राइविंग टेस्ट में 622 चालक उत्तीर्ण हुए, जबकि 170 चालक अनुत्तीर्ण रहे. शेष आवेदकों ने टेस्ट में भाग नहीं लिया.
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चयनित लाभुकों को दिया गया ड्राइविंग लाइसेंस
कार्यक्रम के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चयनित लाभुकों को ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किया गया. कोडरमा में उप विकास आयुक्त रवि जैन और जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी ने कुमार आदित्य, रंजन कुमार, राजा सिंह, सौरभ कुमार, दानिश कैफ, सुमित कुमार चौधरी, पीयूष प्रसाद यादव और राजा कुमार केसरी सहित 10 लाभुकों को प्रतीकात्मक रूप से ड्राइविंग लाइसेंस सौंपे. इस अवसर पर मोटरयान निरीक्षक कुमार शानू यादव, जोसफ टोप्पो, सहायक प्रशासी पदाधिकारी उदय शंकर बक्शी सहित कार्यालय कर्मी अकुल रंजन, अम्मार सिद्दीकी, अभिषेक मरांडी आदि उपस्थित थे.
ALSO READ : श्रावणी मेले में AI और ड्रोन से होगी निगरानी, बासुकीनाथ पहुंचे मुख्य सचिव ने तैयारियों का लिया जायजा
