Pakur: शहर के रानी ज्योतिर्मयी (आरजे) स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में अहम पहल की गई है. विधायक निसात आलम ने चेंजिंग रूम निर्माण और पुराने शौचालय के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया.
13.41 लाख रुपये से होगा निर्माण
यह कार्य झारखंड सरकार की अनाबद्ध निधि योजना के तहत 13.41 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा. योजना के पूरा होने पर खिलाड़ियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकेंगी.
महिला खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ
विधायक निसात आलम ने कहा कि स्टेडियम में चेंजिंग रूम और शौचालय जैसी सुविधाओं की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी. खासकर महिला खिलाड़ियों को काफी परेशानी होती थी, निर्माण कार्य पूरा होने के बाद खिलाड़ियों को सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल मिलेगा.
ALSO READ: हजारीबाग ट्रेजरी से करोड़ों की अवैध निकासी मामले में दो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
